Showing posts with label Budget. Show all posts
Showing posts with label Budget. Show all posts

Friday, March 1, 2013

राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना

01-मार्च-2013 15:53 IST
रिक्‍शा, ऑटो रिक्‍शा, टैक्‍सी चालक, सफाई कर्मी, कूड़ा बीनने वाले और खनन मजदूर योजना में शामिल अगले वित्‍त वर्ष 2013-14 के बजट प्रस्‍तावों में रिक्‍शा, ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी चालकों सफाई कर्मियों, कूड़ा बीनने वालों और खनन मजदूरों को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के दायरे में शामिल करने का प्रस्‍ताव है। यह घोषणा वित्‍त मंत्री पी. चिदम्‍बरम ने कल लोकसभा में 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए की। 

श्री चिदम्‍बरम ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के लिए एक व्‍यापक और समन्वित सामाजिक सुरक्षा पैकेज से समाज के सबसे गरीब और कमजोर वर्गों को लाभ होगा। इस पैकेज में विकलांगों की सहायता, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं, माताओं और शिशुओं के लिए सहायता और पेंशन के लाभ शामिल किए जाने चाहिएं। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न मंत्रालय और विभाग इस समय आम आदमी बीमा योजना, जननी सुरक्षा बीमा योजना, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना और इंदिरा गांधी मातृत्‍व सहयोग योजना चला रहे हैं। वित्‍त मंत्री ने विभिन्‍न मंत्रालयों और‍ विभागों के बीच समन्‍वय की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि एक व्‍यापक सामाजिक सुरक्षा पैकेज तैयार किया जा सके। 

राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना, श्रम और रोजगार मंत्रालय की प्रायोगिक योजना है, जिसका इस समय गरीबी की रेखा से नीचे के 3 करोड़ 40 लाख परिवार लाभ उठा रहे हैं। (PIB)

मीणा/राजगोपाल/चन्‍द्रकला-765

Thursday, February 28, 2013

पूर्वी भारत में हरित क्रांति की उल्‍लेखनीय सफलता

28-फरवरी-2013 13:42 IST
नई किस्मों की योजना को शुरू करने के लिए 200 करोड़ रुपये
वित्‍त मंत्री पी. चिदबंरम ने आज संसद में वर्ष 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए बताया कि पूर्वी भारत में हरित क्रांति ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्‍त की है। उन्होंने 2013-14 में पूर्वी भारतीय राज्‍यों की सहायता के लिए 1,000 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्‍ताव किया है। फसलों के विविधिकरण के लिए किसानों को प्रोत्‍साहित करने के‍ लिए 500 करोड़ रुपये, राष्‍ट्रीय कृषि विकास योजना और राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के लिए क्रमश: 9,954 करोड़ रुपये तथा 2,250 करोड़ रुपये प्रदान करने का भी उन्‍होंने प्रस्‍ताव किया है। 

उन्‍होंने समेकित जलसंभरण कार्यक्रम के लिए 2012-13 के बजट अनुमान की राशि 3,050 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 5,387 करोड़ रुपये के आवंटन का भी प्रस्‍ताव किया है। उन्‍होंने सूक्ष्म–पोषक तत्‍वों से संपन्‍न फसल की नई किस्मों की योजना को शुरू करने के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वित्‍त मंत्री ने पौध संरक्षण मुद्दों के‍लिए राष्‍ट्रीय जैव दबाव प्रबंधन संस्‍थान रामपुर छ‍तीसगढ़ में तथा भारतीय कृषि‍जैव प्रौद्योगिकी संस्‍थान रांची झारखंड में स्‍थापित करने की भी घोषणा की है। केरल राज्‍य में नारियल के बागानों के पुन:रोपण तथा नवीकरण के लिए वर्ष 2013-14 में 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त राशि देने का भी प्रस्‍ताव किया है। (PIB)

*****
मीणा/राजगोपाल/प्रदीप/सुधीर/संजीव/इन्‍द्रपाल/बिष्‍ट/शदीद/सुनील/शौकत/मनोज-

Tuesday, February 26, 2013

नई पैसेंजर गाडियां

26-फरवरी-2013 15:58 IST
निम्नलिखित पैसेंजर गाडियों को शुरु करने का प्रस्ताव
रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने संसद में 2013-14 का रेल बजट प्रस्तुत करते हुए निम्नलिखित पैसेंजर गाडियों को शुरु करने का प्रस्ताव किया-

1.      बठिंडा-धुरी पैसेंजर (दैनिक)

2.      बीकानेर-रतनगढ़ पैसेंजर (दैनिक)

3.      भावनगर-पलिटाना पैसेंजर (दैनिक)

4.      भावनगर-सुरेन्द्रनगर पैसेंजर (दैनिक)

5.      बरेली-लालकुआं पैसेंजर (दैनिक)

6.      छपरा-थावे पैसेंजर (दैनिक)

7.      लोहारू-सीकर पैसेंजर (दैनिक) आमान परिवर्तन के बाद

8.      मडगांव-रत्नागिरी पैसेंजर (दैनिक)

9.      मारिकुप्पम-सीतामढ़ी पैसेंजर (दैनिक)

10.  मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी पैसेंजर (दैनिक) वाया रुनिसैदपरुर

11.  नादियाड-मोडासा पैसेंजर (सप्ताह में 6 दिन)

12.  नांदयाल-कुर्नूल टाऊन पैसेंजर (सप्ताह में 6 दिन)

13.  न्यू अमरावती-नारखेड़ पैसेंजर (दैनिक)

14.  पुनलूर-कोल्लम पैसेंजर (दैनिक)

15.  पूर्णा-परली वैजनाथ पैसेंजर (दैनिक)

16.  पलानी-तिरुचंदरू पैसेंजर (दैनिक)

17.  रतनगढ़-सरदारशहर पैसेंजर (दैनिक) आमान परिवर्तन के बाद

18.  समस्तीपुर-बनमंखी पैसेंजर वाया सहरसा, मधेपुरा (दैनिक) आमान परिवर्तन के बाद

19.  शोरानूर-कोजीकोडे पैसेंजर (दैनिक)

20.  सुरेन्द्रनगर-ध्रांगध्रा पैसेंजर (दैनिक)

21.  सूरतगढ़-अनूपगढ़ पैसेंजर (दैनिक)

22.  सोमनाथ-राजकोट पैसेंजर (दैनिक)

23.  सीतामढ़ी-रक्सौल पैसेंजर (दैनिक)

24.  श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-सादुलपुर पैसेंजर (दैनिक) आमान परिवर्तन के बाद

25.  तालगुप्पा-शिमोगा टाऊन पैसेंजर (दैनिक)

26.  त्रिशूर-गुरूवायुर पैसेंजर (दैनिक)

                                                                                                     (PIB)
****
वि. कासोटिया/अल्केश/प्रदीप/प्रियंका/विजयलक्ष्मी/अंबुज/तारा/सोनिका/सुनील